75 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
रामगढ़ सदर : बगाढ़ी मोड़ के समीप बुधवार की देर रात एक ऑटो से 75 बोतल शराब बरामद किया गया. साथ ही ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात रामगढ़ थाने की गश्ती दल क्षेत्र में निकला हुआ था. तभी रामगढ़ से ऑटो जा रही थी. […]
रामगढ़ सदर : बगाढ़ी मोड़ के समीप बुधवार की देर रात एक ऑटो से 75 बोतल शराब बरामद किया गया. साथ ही ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात रामगढ़ थाने की गश्ती दल क्षेत्र में निकला हुआ था. तभी रामगढ़ से ऑटो जा रही थी. पुलिस को देखते ही ऑटो चालक ने गाड़ी की गति तेज कर दी. पुलिस को शक हुआ तो उसने गाड़ी को पकड़ कर तलाशी शुरू कर दी. ऑटो गाड़ी की जांच के दौरान सीट के नीचे से 75 बोतल शराब बरामद हुआ. साथ ही ऑटो चालक विपिन खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. चालक ने बताया कि यह शराब यूपी से रामगढ़ थाना क्षेत्र के कलानी गांव जा रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि शराब के साथ ऑटो चालक को पकड़ा गया है. पूछताछ के बाद ऑटो चालक को जिला जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










