लड़की भगाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : भभुआ थाने की पुलिस ने लड़की भागने के मामले में थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव व शहर के वार्ड 15 से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गोराईपुर निवासी के किसान ने शौच को घर से निकली अपनी बेटी का शादी की नियत से अगवा कर लिए जाने की नामजद प्राथमिकी […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : भभुआ थाने की पुलिस ने लड़की भागने के मामले में थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव व शहर के वार्ड 15 से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गोराईपुर निवासी के किसान ने शौच को घर से निकली अपनी बेटी का शादी की नियत से अगवा कर लिए जाने की नामजद प्राथमिकी थाने के दर्ज कराते हुए गांव के ही श्रीराम बिंद के बेटे बाबूलाल बिंद को मुख्य आरोपित बनाया था. इस मामले के पुलिस ने बाबूलाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया.
जबकि, शहर के ही वार्ड 15 में भी घर से गायब हुई एक युवती के मामले में नामजद आरोपित सैयद मियां को पुलिस ने पकड़ा है. थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े गये दोनों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










