शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर में खरीफ महाअभियान
भगवानपुर : शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर में खरीफ महाअभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बेबी गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक, जिले से आये कृषि विशेषज्ञों व पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया. प्रखंड की अनेक पंचायतों से हजारों की संख्या में जुटे […]
भगवानपुर : शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर में खरीफ महाअभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बेबी गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक, जिले से आये कृषि विशेषज्ञों व पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया. प्रखंड की अनेक पंचायतों से हजारों की संख्या में जुटे किसानों ने इस कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञों से कृषि संबंधित अनेक सलाह ली. विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि जमीन के हिसाब से फसल का किस्म होना चाहिए, तब जाकर अधिक से अधिक पैदावार होगा. अगर समय पर बारिश ना हो तो फसल के बीज के किस्म को जरूरत के अनुसार चयन करना होता है. कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार ने कार्यक्रम के दौरान किसानों को धान की खेती का जिक्र करते हुए फसल में खरपतवार अधिक मात्रा में होने पर उसे नियंत्रित करने का तरीका बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










