बिजली चोरी रोकने के लिए छापा, लाखों का जुर्माना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
टोका फंसा कर बिजली का उपयोग करने पर करायी गयी प्राथमिकी भी शहर में कार्यपालक अभियंता व दंडाधिकारी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी भभुआ शहर : बिजली विभाग द्वारा लगातार बिजली चोरी को रोकने व राजस्व में वृद्धि के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है. इस दौरान बिजली विभाग […]
विज्ञापन
टोका फंसा कर बिजली का उपयोग करने पर करायी गयी प्राथमिकी भी
शहर में कार्यपालक अभियंता व दंडाधिकारी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी
भभुआ शहर : बिजली विभाग द्वारा लगातार बिजली चोरी को रोकने व राजस्व में वृद्धि के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है. इस दौरान बिजली विभाग की टीम द्वारा पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. शहर में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम द्वारा जेई जितेंद्र कुमार द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवशंकर प्रसाद व तैनात दंडाधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. पुलिस लाइन के पीछे वार्ड नंबर छह में मुन्नी देवी, पति अरविंद सिंह के घर का बकाया बिल 9081 रुपये होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था.
फिर भी छापेमारी के दौरान टोका फंसा कर बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया. इस पर विभाग ने 4317 रुपये का जुर्माना, कुल 13398 का जुर्माना लगाते हुए भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसी प्रकार वीआईपी कॉलोनी वार्ड नंबर दो में लल्लन हजाम, पिता अंतु हजाम पर बकाया 7715 रुपये, बिजली चोरी का जुर्माना 620 रुपये कुल 8335 रुपये का जुर्माना, चमनलाल पोखर के पश्चिम वार्ड संख्या 16 के निवासी इम्तियाज आलम पर बकाया 16446 रुपये, जुर्माना 4334 रुपये कुल 20 हजार 776 रुपये, वार्ड चार के निवासी रामलाल बिंद पर अवैध बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 36 हजार 851 रुपये का जुर्माना ठोका गया है.
ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण जेई अतुल पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान डीहरा गांव निवासी नंदू सिंह पर चोरी से बिजली जलाने को लेकर 10908 रुपये, नचकु सिंह पर 10908 रुपये, बारे गांव के जितेंद्र सिंह पर 34 हजार 106 रुपये, रुईया के लालजी बिंद पर 4032 रुपये, अहमद अंसारी पर 14210 रुपये, नंदलाल राय पर 25797 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह भी बताया गया कि 11 लोगों के यहां छापेमारी की गयी थी. इसमें छह लोगों पर जुर्माना लगाया गया. पांच लोगों द्वारा बिल जमा करने व अन्य कागजात समय से उपलब्ध कराने
के कारण जुर्माना व प्राथमिकी नहीं की गयी.
रामपुर व भगवानपुर में छह लोग पकड़ाये
गुरुवार को रामपुर व भगवानपुर प्रखंड में भी बिजली विभाग की टीम द्वारा छापेमारी में छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ कर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज संबंधित थाने में करायी गयी. भगवानपुर जेई साकिर जफर ने बताया कि बल्लीपुर के आदित्य सिंह पर 4908 रुपये, खिरी के सुदर्शन सिंह पर 24538 रुपये, मुंडेश्वरी कुड़वा के रवींद्र कुशवाहा पर 15410 रुपये का जुर्माना लगाया गया. रामपुर जेई कमलेश कुमार ने बताया कि कुकुढ़ा गांव में छापेमारी में रविकुमार, पिता शिवनारायण बिंद पर 5896 रुपये, रामाशंकर सिंह, पिता कृष्णा सिंह पर 7019 रुपये, काशीनाथ सिंह, पिता सरयू सिंह पर 7087 रुपये का जुर्माना
लगाते हुए करमचट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. छापेमारी दल में दंडाधिकारी विनय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवशंकर प्रसाद, एसडीओ रंजन कुमार, शहर जेई जितेंद्र कुमार, ग्रामीण जेई अतुल पांडेय, भगवानपुर जेई साकिर जफर, रामपुर जेई कमलेश कुमार, चैनपुर जेई जयराम कुमार, अखिलेश कुमार कुशवाहा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










