ब्रेडा योजना के अंतर्गत प्रमुख सरकारी कार्यालयों की मांगी गयी थी सूची
भभुआ नगर : जिला समाहरणालय से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी कार्यालयों में सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना अब भी अधर में लटकी हुई है. हालांकि, जिला समाहरणालय सहित कई अन्य कार्यालयों में पहले से ही सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है. लेकिन, बीते वर्ष नये सिरे से ब्रेडा के तहत सोलर पावर […]
भभुआ नगर : जिला समाहरणालय से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी कार्यालयों में सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना अब भी अधर में लटकी हुई है. हालांकि, जिला समाहरणालय सहित कई अन्य कार्यालयों में पहले से ही सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है. लेकिन, बीते वर्ष नये सिरे से ब्रेडा के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना बनी थी. इस मामले में ग्रामीण कार्य विभाग से विशेष कार्य पदाधिकारी ने डीएम को पत्र भेज कर इस संबंध में रिपोर्ट देने की बात कही थी.
ब्रेडा के तहत सरकारी कार्यालयों में सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए संभावित सूची भी उपलब्ध करायी गयी थी. इसमें समाहरणालय सहित डीएम-एसपी का आवास और महादलित सामुदायिक भवनों में भी सोलर पावर प्लांट लगाने की बात कही गयी थी. सोलर पावर प्लांट लगने से कई सरकारी कार्यालयों में बिजली की कोई समस्या विभागीय कामकाज पर असर नहीं डालती, लेकिन यह योजना ठंडे बस्ते में चले जाने से सोलर पावर प्लांट से सरकारी कार्यालयों को जगमग करने की योजना खटाई में पड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










