बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीना

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : भभुआ से बाजार कर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में मारपीट कर उसके पॉकेट से पैसे और मोबाइल छीन लिये. घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बबुरा सिकठी की बतायी गयी है. घटना को लेकर पीड़ित युवक ने सदर थाना पहुंच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी का […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : भभुआ से बाजार कर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में मारपीट कर उसके पॉकेट से पैसे और मोबाइल छीन लिये. घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बबुरा सिकठी की बतायी गयी है. घटना को लेकर पीड़ित युवक ने सदर थाना पहुंच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन दिया है. दिये आवेदन में बताया है कि वह कुछ जरूरी काम से भभुआ आया हुआ था. करीब दो बजे दोपहर में वापस लौटने के दौरान बबुरा से सिकठी पथ पर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आये और उसके पैकेट से लावा कंपनी का मोबाइल व रुपये छीन कर भाग निकले. पीड़ित युवक ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन