अब 10 बजे ही बजेगी छुट्टी की घंटी बच्चों को मिलेगी राहत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुबह छह बजे से 10 बजे तक चलेंगे स्कूल डीएम ने जारी किया आदेश, प्राइवेट स्कूलों पर भी नियम होगा लागू भभुआ नगर : प्रचंड धूप व लू के बढ़ रहे प्रकोप और बच्चों की सेहत के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल जो वर्ग […]
विज्ञापन
सुबह छह बजे से 10 बजे तक चलेंगे स्कूल
डीएम ने जारी किया आदेश, प्राइवेट स्कूलों पर भी नियम होगा लागू
भभुआ नगर : प्रचंड धूप व लू के बढ़ रहे प्रकोप और बच्चों की सेहत के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल जो वर्ग एक से आठवीं तक चल हो रहे हैं, उनके चलने की अवधि में फेरबदल का निर्देश दिया है. डीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन विद्यालयों का समय अब सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही होगा. स्कूल में छुट्टी की घंटी अब दस बजे ही बजेगी.
मिली जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए प्रारंभिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने का प्रस्ताव डीएम के पास भेजा गया था. लेकिन, प्रस्ताव में गैर सरकारी विद्यालयों को शामिल नहीं किया गया था. जबकि, जिले में उच्चतम तापमान अगे दस दिनों तक बने रहने की संभावना को देखते हुए डीएम ने सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में गुरुवार से अगले आदेश तक स्कूल का संचालन प्रात: छह बजे से दस बजे तक करने का आदेश दिया है.
गुरुजी को नहीं मिलेगी राहत
स्कूलों के संचालन अवधि में दो घंटे की कटौती की गयी है. पहले विद्यालय साढ़े छह से साढ़े 11 बजे तक चल रहे थे. हालांकि, गुरुजी को नये आदेश के बाद राहत नहीं मिलनेवाली. क्योंकि, आदेश के मुताबिक, विद्यालय के लिए पूर्व में निर्धारित समयसारिणी के अनुसार ही शिक्षकों को स्कूल में बने रहना है और विद्यालय से संबंधित कामकाज को निबटाना होगा. वहीं, जिन विद्यालयों में पूर्व से किसी भी परीक्षा की तिथि व समय निर्धारित होगा. वहां यह आदेश लागू नहीं होगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सभी प्राइवेट व सरकारी विद्यालय में होगा. आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर नियमानुकूल कार्रवाई होगी.
सूर्यनारायण, डीईओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










