तुम्हारी बेटी की शादी के दिन ही तेरी हत्या करूंगा और उसके बाद जो हुआ...

कैमूर : बिहार के कैमूर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. वह भी हत्या पूरी तरह प्लानिंग के साथ, धमकी देने के बाद, ठीक उसी वक्त और उसी समय पर. इस हत्या के बाद आस-पास के इलाके में दहशत हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में आक्रोश है. जी हां, एक शख्स […]
कैमूर : बिहार के कैमूर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. वह भी हत्या पूरी तरह प्लानिंग के साथ, धमकी देने के बाद, ठीक उसी वक्त और उसी समय पर. इस हत्या के बाद आस-पास के इलाके में दहशत हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में आक्रोश है. जी हां, एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे पिता को धमकी देता है कि तुम्हारी हत्या ठीक उसी दिन करूंगा जिस दिन तेरी बेटी की शादी होगी. बेटी के पिता ने इस बात की सूचना पुलिस में दी थी, लेकिन पुलिस ने इस शिकायत को महज एक मजाक में की गयी धमकी मानकर छोड़ दिया और उसके बाद जब बेटी की बरात आयी तो.
मामला कैमूर जिले के मोहनिया थाना के पस पिपरा इलाके की बतायी जा रही है. जहां बेटी का पिता राम राज राम अपनी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहा था. बरात आने वाली थी और बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थी. आरोपी संजय राम ने ठीक उसी वक्त राम राज राम को अपने घर के पास बुलाया. वह क्या कहने वाला है, यह सुनने की नियत से जैसे ही बेटी का बाप उसके पास गया, उसने गोली मारकर बाप की हत्या कर दी और अपनी धमकी को सच कर दिखाया.
गोली मारने के बाद आरोपी संजय पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग गया. वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच दो महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद परिवार के बड़े लोग आपस में भीड़ गये थे और जमकर झड़प हुई थी. संजय राम ने उसी गुस्से में धमकी दे चुका था कि तुम्हारी बेटी की शादी के दिन ही तुम्हारी हत्या करूंगा.
घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस के होश उड़ गये. पुलिस ने सोचा भी नहीं था कि खुलेआम इस तरह धमकी देकर शिकायत कर्ता की हत्या कर दी जायेगी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी संजय राम की तलाशी में जुट गयी है. पुलिस संजय राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें-
औरंगाबाद : झूठे अरमानों की नींव पर सपनों का महल बनाने का टूट गया ख्वाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




