भभुआ में महिला से गैंग रेप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दु:साहस. मंदिर जाने के दौरान बनाया हवस का शिकार सैलून में तीन लोगों ने किया मुंह काला, विरोध करने पर पीटा भी सदर अस्पताल में पीड़िता भर्ती, जांच के लिए फॉरेंसिक लैब पटना भेजे जायेंगे सैंपल भभुआ सदर : शहर के देवीजी रोड में शुक्रवार की देर शाम एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का […]
विज्ञापन
दु:साहस. मंदिर जाने के दौरान बनाया हवस का शिकार
सैलून में तीन लोगों ने किया मुंह काला, विरोध करने पर पीटा भी
सदर अस्पताल में पीड़िता भर्ती, जांच के लिए फॉरेंसिक लैब पटना भेजे जायेंगे सैंपल
भभुआ सदर : शहर के देवीजी रोड में शुक्रवार की देर शाम एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मंदिर जाने के दौरान एक सैलून में आरोपितों ने महिला को हवस का शिकार बनाया. विरोध करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई भी की. घायल पीड़िता सदर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. वह मोहनिया इलाके की बतायी जा रही है और भभुआ शहर के वार्ड आठ में कई साल से अकेली रह कर घरों में चौका-बरतन का काम करती आ रही है.
सदर अस्पताल में पीड़िता ने नगर थाने के दारोगा धर्मेंद्र कुमार को दिये अपने फर्द बयान में बताया है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह देवीजी रोड स्थित देवी मंदिर में पूजा करने जा रही थी. इस दौरान देवी मंदिर के पास सैलून की दुकान खोले बेतरी गांव का लक्ष्मण ठाकुर, हसरेव चांद निवासी राहुल सिंह और एक अज्ञात युवक उसे सड़क से जबरन उठा कर सैलून के अंदर ले गये.
वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला द्वारा विरोध किया गया, तो आरोपितों ने उसे डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाल सभी भाग निकले. इधर, घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश पड़ी महिला को वहां से उठा कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










