गुजरात व हिमाचल में भाजपा की होगी भारी जीत : शाहनवाज हुसैन

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया शहर : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की भारी जीत होगी. जबकि, राहुल गांधी इस समय जनेऊ धारण कर मंदिरों में चुनाव के समय घूमते चल रहे. उक्त बातें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शहर के बरक्कत नगर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को […]

विज्ञापन

मोहनिया शहर : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की भारी जीत होगी. जबकि, राहुल गांधी इस समय जनेऊ धारण कर मंदिरों में चुनाव के समय घूमते चल रहे. उक्त बातें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शहर के बरक्कत नगर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2018 में बनना था.

लेकिन, हार को देखते हुए हताश होकर 2017 में ही अध्यक्ष बना दिया गया, जो चुनाव के समय में जनेऊ धारण कर मंदिर व मसजिद में घूमते रहे, जो भाजपा के कई राज्यों में जीत से हताश होकर ऐसा कर रहे हैं. इसके अलावे धान पर किसानों का बोनस सहित एनएच 30 का निर्माण में विलंब पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात की जायेगी. प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित डॉ मंटू ने जिले में सीटी स्कैन की व्यवस्था की मांग की, जिस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही.

गौरतलब है कि वाराणसी से पटना जाने के दौरान शुक्रवार होने के कारण नमाज अदा करने के लिए बरक्कत नगर के मसजिद में राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन गये थे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान संतोष कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन