बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, हुई तोड़-फोड़ भी

Updated:
विज्ञापन

कैश काउंटर के दरवाजे को रॉड से तोड़ कर मचाया उत्पात दो कर्मचारियों की पिटाई कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में हुआ इलाज भभुआ शहर : मंगलवार को शहर स्थित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के कैश काउंटर पर बिजली का बिल जमा करने गये कुछ लोगों ने उत्पात मचाया. कैश काउंटर में घुस कर […]

विज्ञापन
कैश काउंटर के दरवाजे को रॉड से तोड़ कर मचाया उत्पात
दो कर्मचारियों की पिटाई कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
भभुआ शहर : मंगलवार को शहर स्थित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के कैश काउंटर पर बिजली का बिल जमा करने गये कुछ लोगों ने उत्पात मचाया.
कैश काउंटर में घुस कर रोकड़ कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए कार्यालय में जम कर तोड़-फोड़ की. लोगों की पिटाई से कैश काउंटर पर बैठे दोनों कर्मचारी घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजना पड़ा. पिटाई से घायल कर्मचारी कृष्णा कुमार व शौकत अली बताये जाते है. सदर अस्पताल में घायल होने के बाद इलाज करा रहे कैश काउंटर के कर्मचारी शौकत अली ने बताया कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम के बाद कार्यालय खुला था.
इसके चलते काफी भीड़ थी, शहरी उपभोक्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी काफी लोग बिल जमा करने के लिए आये हुए थे. इस दौरान कुछ लोग बिल जमा करने को लेकर उग्र हो गये, जब उन्हें समझाने की कोशिश की गयी तो गाली-गलौज करते हुए कैश काउंटर वाले कमरे का लोहे के रॉड से दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस आये और उनलोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया. कार्यालय में भी इस दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा तोड़-फोड़ की गयी.
बिजली विभाग में मंगलवार को हंगामे के चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा. घायल कैश काउंटर कर्मचारी ने बताया कि मारपीट करनेवालो में से काउंटर पर जमा किये गये बिल से मुख्य आरोपी की पहचान की गयी, जो भभुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का महेंद्र यादव बताया जाता है. इधर, हंगामा व तोड़-फोड़ की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंच जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन