वार्ड सात व नौ में लगेंगे मोबाइल टॉयलेट

Updated:
विज्ञापन

नगर पर्षद के अधिकारियों ने टॉयलेट स्थापित करने के लिए किया स्थल निरीक्षण भभुआ सदर : शहर के वार्ड सात व नौ की मलिन बस्तियों के लोगों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए जल्द ही मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जायेगी. इन मलिन बस्तियों में मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने सहित पानी व रखरखाव की […]

विज्ञापन
नगर पर्षद के अधिकारियों ने टॉयलेट स्थापित करने के लिए किया स्थल निरीक्षण
भभुआ सदर : शहर के वार्ड सात व नौ की मलिन बस्तियों के लोगों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए जल्द ही मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जायेगी. इन मलिन बस्तियों में मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने सहित पानी व रखरखाव की व्यवस्था के लिए नगर पर्षद के ईओ अनुभूति श्रीवास्तव व नप अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार आर्य द्वारा इन जगहों का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने उक्त वार्डों की मलिन बस्तियों में मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने की जगह पर भी सरसरी निगाह डाली गयी.
नगर पर्षद ईओ अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड संख्या सात व नौ की मलिन बस्तियों में जगह की कमी के चलते फिलहाल मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जा रही है. इन बस्तियों में खुले में शौच पर रोक लगाने के उद्देश्य से मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गयी है. इस मोबाइल टॉयलेट में पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी रहेंगी.
उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉयलेट की साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक कर्मचारी की भी तैनाती की जायेगी. कहा कि फिलहाल एक मोबाइल टॉयलेट नगर पर्षद को प्राप्त हो चुका है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर वार्ड संख्या नौ में इसे लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन