ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का पैर फिसला, गयी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया शहर : गया-मुगलसराय रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक की ट्रेन से चपेट में आने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. मृतक युवक चांद थाने के कुढनु […]
विज्ञापन
मोहनिया शहर : गया-मुगलसराय रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक की ट्रेन से चपेट में आने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. मृतक युवक चांद थाने के कुढनु गांव निवासी शिवमुनी राम के पुत्र पशुराम बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, उक्त युवक लुधियाना से घर लौट रहा था.
मंगलवार की सुबह धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस से भभुआ रोड स्टेशन पहुंच कर उतर रहा था कि पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे चला गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. युवक के पर्स से मिले कागजात के अनुसार पहचान कर परिजनों को सूचना जीआरपी ने दी. इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










