शिक्षा सुधार महारैली को सफल बनाने पर बल
रामगढ़ : पूर्व मंत्री व रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा के शिक्षा सुधार महारैली रथ के साथ सोमवार को रामगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मंत्री ने स्थानीय दुर्गा मंदिर स्थित धर्मशाला भवन में आयोजित बैठक में भाग लिया. इस दौरान पूर्व मंत्री ने पार्टी […]
रामगढ़ : पूर्व मंत्री व रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा के शिक्षा सुधार महारैली रथ के साथ सोमवार को रामगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
इस दौरान पूर्व मंत्री ने स्थानीय दुर्गा मंदिर स्थित धर्मशाला भवन में आयोजित बैठक में भाग लिया. इस दौरान पूर्व मंत्री ने पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की. साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने सहित पार्टी का सदस्यता अभियान को गति देने आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को शिक्षा सुधार महारैली पटना में आयोजित की गयी है. हम सभी को रैली को सफल बनाने में जुट जाना है. ताकि, शिक्षा की बुनियादी स्तर व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के कारवां को मजबूत किया जा सके.
मौके पर रालोसपा के जिला महासचिव भानु प्रताप सिंह, युवा जिला अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भरत प्रसाद, योगेंद्र कुशवाहा, राजेश्वर सिंह, दीनदयाल सिंह, बेचू कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










