समिति के अध्यक्ष व ताजिये के खलीफा हुए सम्मानित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सद्भावना संघ के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन मोहनिया शहर : शहर के रामगढ़ रोड में रविवार को सद्भावना संघ के तत्वावधान में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व ताजिया के खलीफा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्सर के पूर्व सांसद सह राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह थे. कार्यक्रम का […]
विज्ञापन
सद्भावना संघ के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
मोहनिया शहर : शहर के रामगढ़ रोड में रविवार को सद्भावना संघ के तत्वावधान में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व ताजिया के खलीफा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्सर के पूर्व सांसद सह राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह थे. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनानाथ सिंह ने की. संचालन मोहम्मद असलम ने किया. कार्यक्रम में सभी खलीफा व दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया, जिसमें शहर में स्थित डड़वा दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह, चांदनी चौक समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी, दुर्गा पड़ाव समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. जबकि, ताजिया के खलीफा में डड़वा के मोहम्मद सुकेतांगी, बड़ी बाजार के खलीफा अरशद खां, स्टूवरगंज बाजार के खलीफा अलीप राइन, इसलामगंज ताजिया के खलीफा मोहमद सेराज राइन एवं ईदगाह मुहल्ला के ताजिया का खलीफा मोहम्मद इमतियाक सिद्धकी को सद्भावना संघ द्वारा सम्मानित शील्ड देकर किया गया.
चांदनी चौक पर हुआ ताजियों का मिलान: अलग-अलग मुहल्लों से रविवार की शाम ताजिया शहर के चांदनी चौक होते हुए रामगढ़ रोड में पहुंच कर एक साथ मिलान हुआ. मुहर्रम पर मातमी माहौल में ताजिया चौक से ताजिया लेकर मुसलिम भाई मिलान के लिए रामगढ़ रोड में पहुंच एक साथ मिलान किये, जिसके बाद खिलाड़ियों द्वारा अखाड़ा बना कर अपना करतब दिखाया गया. इस दौरान लाठी भांज से लेकर कई तरह के खेल दिखाये. इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










