मां भगवती के दरबार में लिया स्वच्छता का संकल्प
मोहनिया सदर : सप्तमी को पट खुलने के बाद बुधवार की शाम डड़वा स्थित दुर्गा पंडाल में मां भगवती की आरती शुरू होने से पूर्व युवा विकास संघ सह श्रीदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में समीति के सभी 70 सदस्यों ने मां के दरबार में स्वच्छता का […]
मोहनिया सदर : सप्तमी को पट खुलने के बाद बुधवार की शाम डड़वा स्थित दुर्गा पंडाल में मां भगवती की आरती शुरू होने से पूर्व युवा विकास संघ सह श्रीदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में समीति के सभी 70 सदस्यों ने मां के दरबार में स्वच्छता का संकल्प लिया. इस दौरान लोगों ने यह निर्णय लिया कि हम सभी न गंदगी फैलायेंगे और न ही किसी को फैलानें देंगे.
इसके लिए हम लोग घर-घर जा कर लोगों को जागरूक भी करेंगे. संकल्प लेनेवालों में सुरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, वार्ड पार्षद हीरा लाल सिंह, आनंद प्रसाद गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










