युवक की मौत, दोस्त जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मृत युवक भगवानपुर के खीरी गांव का था मुंडेश्वरी-बेतरी सड़क पर हुआ हादसा भभुआ सदर : शारदीय नवरात्र में माता मुंडेश्वरी का दर्शन की हसरत लिये मंगलवार को जा रहे एक बाइक सवार युवक को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि, इस […]

विज्ञापन
मृत युवक भगवानपुर के खीरी गांव का था
मुंडेश्वरी-बेतरी सड़क पर हुआ हादसा
भभुआ सदर : शारदीय नवरात्र में माता मुंडेश्वरी का दर्शन की हसरत लिये मंगलवार को जा रहे एक बाइक सवार युवक को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया.
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि, इस हादसे में उसका दोस्त जख्मी हो गया. मुंडेश्वरी-बेतरी सड़क पर बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक भगवानपुर के खीरी गांव निवासी अशोक सिंह का 17 वर्षीय बेटा सुदामा मौर्य बताया जाता हैं. जबकि, घायल युवक खीरी गांव का ही दाऊ सिंह है.
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की सुबह 10 बजे की है, जब खीरी गांव के दोनों युवक गांव से बाइक पर सवार होकर माता मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए निकले थे. मुंडेश्वरी-बेतरी सड़क पर टोल चौकी के समीप काफी तेज रफ्तार से आ रहे मिट्टी ढोनेवाले ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों युवकों को उसी रफ्तार में रौंदता हुए वहां से भाग निकला.
ट्रैक्टर के रौंदे जाने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक को ट्रैक्टर के धक्के से काफी गंभीर चोट लगी थी. इधर, सूचना पर तत्काल भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सड़क पर घायल गिरे दोनों युवकों को अपनी सूमो में लाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर आ गये.
लेकिन, सदर अस्पताल लाये जाने के बाद डॉ अभिलाष चंद्रा ने सुदामा को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सूचना पर सदर अस्पताल में काफी संख्या में महिला-पुरुष जुट गये और उनके रोने धोने से माहौल गमगीन हो गया. इसी दौरान वहां जुटे कुछ लोग डॉक्टर द्वारा मृत घोषित युवक का बिना पोस्टमार्टम कराये ही घायल उसके दोस्त को एक निजी वाहन से लेकर गांव चले गये.
लेकिन, जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो पुनः उनके द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल लाया गया, जहां युवक का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में भगवानपुर पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन