नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं करने पर कुर्की

Updated:
विज्ञापन

भभुआ शहर : बिजली विभाग उपभोक्ताओं से बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए कमर कस चुका है. शहरी उपभोक्ताओं से बकाया बिल का भुगतान करने व बिजली चोरी करने के लिए शहर में 25 अगस्त से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. रामपुर जेइ कमलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन […]

विज्ञापन
भभुआ शहर : बिजली विभाग उपभोक्ताओं से बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए कमर कस चुका है. शहरी उपभोक्ताओं से बकाया बिल का भुगतान करने व बिजली चोरी करने के लिए शहर में 25 अगस्त से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. रामपुर जेइ कमलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, उनको विभाग द्वारा नोटिस भेजा जा चुका है. अगर उपभोक्ता तीन माह के अंदर भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं, तो कंपनी एक बार फिर लीगल नोटिस भेजेगी.
इसके बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिजली बिल का तय समय के अंदर भुगतान नहीं किया गया, तो सर्टिफिकेट केस करते हुए कंपनी द्वारा उपभोक्ता के घर की कुर्की करायी जायेगी. एसडीओ कुमार रंजन ने बताया कि जो उपभोक्ता नोटिस देने के बाद तय समय सीमा के अंदर बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे, उनके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन