शराब के साथ तीन पियक्कड़ गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : उत्पाद पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच दो स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास से छह बोतल शराब के साथ तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किये गये तीनों पियक्कड़ में दुर्गावती बाजार के निवासी जफर फारुकी के पास से चार बोतल अंगरेजी शराब, […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : उत्पाद पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच दो स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास से छह बोतल शराब के साथ तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किये गये तीनों पियक्कड़ में दुर्गावती बाजार के निवासी जफर फारुकी के पास से चार बोतल अंगरेजी शराब, मोहनिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी प्रदीप कुमार के पास एक बोतल देशी शराब व रोहतास जिले के नोखा निवासी धनजी चौधरी के पास से 180 एमएल का अंगरेजी शराब बरामद की गयी. मंगलवार को गिरफ्तार पियक्कड़ों को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










