प्रकाश, पेयजल व सफाई की व्यवस्था फेल

Updated:
विज्ञापन

लापरवाही. शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के बाद भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं भभुआ सदर : भभुआ शहर में होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद नगर पर्षद द्वारा नागरिकों को समुचित सुविधाएं नहीं दे पा रहा हैं, जिससे लोगों को अनेकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर में लोगों के घरों तक शुद्ध […]

विज्ञापन

लापरवाही. शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के बाद भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं

भभुआ सदर : भभुआ शहर में होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद नगर पर्षद द्वारा नागरिकों को समुचित सुविधाएं नहीं दे पा रहा हैं, जिससे लोगों को अनेकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर में लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने तक की सुविधा नगर पर्षद अभी तक पूर्ण रूप से नहीं कर पाया है. वहीं, मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग की सुविधा नगरवासियों को नहीं मिल पा रही है.
जानकारी के अनुसार, भभुआ नगर में लगभग 7061 लोगों के मकान हैं, जिससे नगर पर्षद लगभग 31 लाख रुपये से अधिक का होल्डिंग टैक्स के रूप में प्रतिवर्ष वसूल करता है. इसके बावजूद भी नगर पर्षद क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं होल्डिंग टैक्स जमा करने के बाद भी नहीं मिल पा रही है. नगर पर्षद प्रशासन द्वारा नगरवासियों को सफाई, प्रकाश, पेयजल के अलावे फॉगिंग मशीन से शहर में दवा के छिड़काव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है.
जबकि, ये सारी सुविधाएं नगर पर्षद को देनी है. नगर पर्षद क्षेत्र में रहनेवाले सुजीत पांडेय, फैजी वर्क सिद्दकी, शैलेश मिश्र आदि का कहना है कि नगर के कई वार्डों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के बावजूद नाली के गंदे पानी से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. साथ ही सभी वार्डों में सफाईकर्मियों के नहीं पहुंचने से कई वार्डों में गंदगी के ढेर भी दिखाई पड़ रहे हैं.
जबकि, नगर पर्षद सफाई पर समुचित संसाधन उपलब्ध कराने की बात करता है. सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि नगर पर्षद द्वारा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बावजूद भी फॉगिंग मशीन द्वारा दवा का छिड़काव नहीं कराया जाता है, जिससे लोगों को अब भी रात जाग कर काटने को विवश होना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन