शहीद दिवस पर देश के वीर सपूतों को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

भभुआ शहर : शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में बुधवार को सभा आयोजित कर क्रांति दिवस पर भारत के बलवीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज आलम ने किया. सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी के करो या मरो के आह्वान […]

विज्ञापन
भभुआ शहर : शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में बुधवार को सभा आयोजित कर क्रांति दिवस पर भारत के बलवीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज आलम ने किया.
सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी के करो या मरो के आह्वान पर देश को आजाद करने के लिए हमारे जवानों ने प्राणों को आहूति दे दिया. उन्होंने कहा कि अगस्त प्रस्ताव व क्रिप्स मिशन की असफलता, कांग्रेस द्वारा किये गये आंदोलन से अंग्रेज सरकार घबरा गयी था. 8 अगस्त 1942 के बंबई के विशेष अधिवेशन में भारत छोड़ो आंदोलन को दबाने के लिए कार्रवाई करते हुए हजारों लोगों की जान चली गयी थी. मौके पर सुदर्शन राम, संजय पासी, नफिसुद्दीन, राजीव रंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन