इधर, नल के अभाव में रोज बरबाद हो रहा पानी
नुआंव : प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती गरमी व आसमान से उगलते आग के बीच जहां हर तरफ पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी के अभाव में जंगल से पशुओं को लेकर पशुपालक मैदानी भाग की तरफ अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर रहे हैं. ऐसे में प्रखंड मुख्यालय के नाक के नीचे […]
नुआंव : प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती गरमी व आसमान से उगलते आग के बीच जहां हर तरफ पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी के अभाव में जंगल से पशुओं को लेकर पशुपालक मैदानी भाग की तरफ अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर रहे हैं. ऐसे में प्रखंड मुख्यालय के नाक के नीचे मुख्य गेट से सटे जलमीनार से निकली पाइप में नल के अभाव में प्रति दिन सैकड़ों लीटर पीने का पानी बरबाद हो रहा है.
इतना ही नहीं पानी की महत्ता पर जगह-जगह होर्डिंग व टेलीविजन के माध्यम से पूरे देश को जागरूक करने के तमाम उपाय सरकार द्वारा किया जा रहा है. लेकिन, प्रखंड परिसर स्थित जलमीनार इसकी तरफ विभाग के कर्मचारियों की नजर नहीं जाती. मुख्यालय गेट से सटे बरबाद हो रहे पानी की तरफ न तो अफसर और न ही जनप्रतिनिधि का ध्यान इस तरफ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










