Jehanabad : चैनपुरा के पास ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक घायल

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

वभना-शकुराबाद मुख्य मार्ग पर चैनपुरा गांव के समीप ऑटो व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गौतम कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

रतनी. वभना-शकुराबाद मुख्य मार्ग पर चैनपुरा गांव के समीप ऑटो व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गौतम कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकुराबाद लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ संजीव कुमार ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. घायल युवक गौतम कुमार ने बताया कि वह अपने घर से शकुराबाद जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन