दो बाइकों के बीच टक्कर में युवक घायल

घोसी-जहानाबाद पथ पर घोसी मोड़ के निकट दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ह
जहानाबाद.
घोसी-जहानाबाद पथ पर घोसी मोड़ के निकट दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा का रहने वाला सुनील कुमार बाइक से अपने ससुराल घोसी प्रखंड के अमथुआ गांव जा रहा था. इसी बीच घोसी मोड़ के निकट उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी बाइक से टकरा गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े जिसमें सुनील कुमार को गंभीर चोटें लगीं. जबकि दूसरा बाइक सवार पटना जिले का डुमरी का रहने वाला सूर्या को मामूली चोटें लगी हैं. वो अपने मामा के घर काको जा रहा था. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल सूर्या और सुनील को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










