Jehanabad : कमेटी का गठन कर कार्यकर्ताओं को दिया जायेगा उचित स्थान

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

िला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष इस्तियाक आजम की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर

. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष इस्तियाक आजम की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में बिहार प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक संजय भारती भी उपस्थित थे. बैठक में नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है. इसके लिए पहले जिला कमेटी का गठन किया जायेगा, उसके बाद प्रखंड स्तर पर कमेटी का गठन किया जायेगा.

नेताओं ने यह भी कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, पार्टी को मजबूती नहीं मिल सकती. संगठन में समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया जाना चाहिए क्योंकि वे पार्टी की रीढ़ होते हैं. बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुसार हर महीने जिला कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भी भाग लेंगे. इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि जिला कांग्रेस कार्य समिति की बैठक प्रखंड स्तर पर भी आयोजित की जायेगी.

बैठक के अंत में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन सिंह की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया. बैठक में जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष प्रो. खलील अंसारी, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रेम कुमार, कन्हाई शर्मा, जोगेंद्र यादव, मनोज शर्मा, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन