टेंपो पर सवार महिला उचक्का ने शिक्षिका की चेन व लॉकेट काटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 10:03 PM
सोमवार को सामने आया है जहां शहर के रहने वाली महिला शिक्षिका अनीता देवी सुबह में घर से निकली और टेंपो पर बैठने के बाद चार महिला और एक बच्ची समेत पांच लोग सवार हुए जो वभना जाने की बात बताई.
जहानाबाद. सोमवार को सामने आया है जहां शहर के रहने वाली महिला शिक्षिका अनीता देवी सुबह में घर से निकली और टेंपो पर बैठने के बाद चार महिला और एक बच्ची समेत पांच लोग सवार हुए जो वभना जाने की बात बताई. शिक्षिका के पति सदर अस्पताल कर्मी प्रेम कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी के अगल-बगल यात्री के वेश में महिला चोर बैठ गयी. टेंपो पर सवार महिलाओं के साथ बच्ची शिक्षिका के पैर पर चढ़ जा रही थी जिसकी वजह से उन्होंने असहज महसूस किया और दर्द होने के बाद नीचे झुकी, इसी क्रम में उनका लॉकेट लगा चेन काट लिया. टेंपो पर सवार हुई महिला में से दो यात्री बाइपास के समीप उतर गयी और तीन वभना उतरे लेकिन उन्हें चेन कटने की जानकारी तब हुई जब वह स्कूल पहुंचने के कुछ देर बाद देखा कि गले से लाखों रुपये का चेन गायब है तो वह भौंचक हो गये और अपने सहकर्मियों को जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










