गननकुरा से प्रेमी संग फरार महिला शकुराबाद से बरामद

Updated:
विज्ञापन
गननकुरा से प्रेमी संग फरार महिला शकुराबाद से बरामद

शकुराबाद थाना क्षेत्र के गननकुरा गांव से प्रेमी संग फरार एक महिला को पुलिस ने रविवार को शकुराबाद बाजार से बरामद कर लिया है. इस मामले में महिला के पिता सह पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत झमन चक गांव निवासी महेंद्र बिंद ने थाने में लड़की को अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के गननकुरा गांव से प्रेमी संग फरार एक महिला को पुलिस ने रवि���ार को शकुराबाद बाजार से बरामद कर लिया है. इस मामले में महिला के पिता सह पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत झमन चक गांव निवासी महेंद्र बिंद ने थाने में लड़की को अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हालांकि इस मामले में पुलिस सक्रिय हुई और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ करना शुरू किया. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने लड़की के बक्सा से एक नंबर बरामद हुआ, जिस नंबर पर बात करने के बाद पुलिस को मालूम चला कि उक्त नंबर जिले के काको थाना अंतर्गत रसलपुर गांव निवासी चंदन कुमार का है. चंदन कुमार पर पुलिस ने जब दबाव बनाया तो चंदन घबराकर उसे शकुराबाद बाजार में भेज दिया जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर थाने लायी है. मालूम हो कि उक्त महिला की शादी एक साल पहले गननपुरा गांव में हुई थी. प्रेमी से लगातार बात होने के दौरान वह ससुराल से फरार हो गयी. इस मामले में पुलिस ने बताया कि न्यायालय में 164 का बयान कराया जायेगा इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन