गौ संरक्षण के समर्थन में निकली पदयात्रा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Author Nishikant kumr|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
पदयात्रा | Prabhat Khabar Network

पदयात्रा शामिल लाेग| Prabhat Khabar Network

गौवंश के संरक्षण और संवर्धन की मांग को लेकर अरवल में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिला पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल में गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत सोमवार को अरवल में पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान के तहत जिला पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की मांग उठाई गई.

बाबा गरीब नाथ मंदिर से निकली पदयात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत शहर स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर परिसर से हुई, जहां अभियान से जुड़े कार्यकर्ता, गौ-सेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक एकत्रित हुए. इसके बाद मंदिर से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली गई. इस दौरान गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और गौ सम्मान के समर्थन में लोगों को जागरूक किया गया.

डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

पदयात्रा के समापन पर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी विभिन्न मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कराया गया.

हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने लिया हिस्सा

अभियान के तहत चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की. अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया.

जन-जागरण अभियान बताया

अभियान के प्रभारी इंदल सिंह, अजय कुमार शर्मा, दीपक कुमार सिंह, कमलेश सिंह, धर्म जागरण की शैल देवी, संजू देवी, गणेश दास, कंचन देवी, अविनाश कुमार सिंह और कौशल शर्मा ने कहा कि यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से चलाया जा रहा जन-जागरण अभियान है. उन्होंने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रहा है, इसलिए इसके संरक्षण और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन