Jehanabad : जलजमाव से फसल होती है बर्बाद ग्रामीणों का वोट बहिष्कार का एलान

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ोसी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घोसी के श्रीपुर गांव के ग्रामीणों ने जलजमाव की समस्या से हो रहे फसल बर्बाद को लेकर वोट बहिष्कार करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Jehanabad Election. घोसी. घोसी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घोसी के श्रीपुर गांव के ग्रामीणों ने जलजमाव की समस्या से हो रहे फसल बर्बाद को लेकर वोट बहिष्कार करने का ऐलान किया है. ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में गांव के प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाकर यह बताया गया है कि जलजमाव के कारण आसपास के कई गांव के 250 से 300 बीघा में लगा धान का फसल नष्ट हो रहा है. फ़सल को हो रही नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए कहा है कि अगर समय रहते हैं जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे वाध्य होकर वोट बहिष्कार करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि खेत में जल जमाव के कारण धान का फसल बर्बाद हो रहा है. फसल बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने गांव में जाने वाले मुख्य सड़क पर मंगलवार को वोट वहिस्कार का वैनर लगा कर जमकर नारेबाजी किया. ग्रामीण राम परीक्षण सिंह, रविन्द्र प्रसाद, राजदेव प्रसाद, अजय कुमार, बिरेन्द्र चौधरी, दिनेश यादव आदि ने बताया कि इस वर्ष फल्गु नदी में आई बाढ़ के कारण श्रीपुर, शेखपुरा, गोड़सर समेत करीब आधे दर्जन गांव के खेतों में अत्यधिक पानी जमाहो गया है. पानी की निकासी नहीं रहने के कारण करीब दो सौ बिगहा खेत में धान के फसल गल गया है. ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकास का मुंहाना बंद रहने के कारण खेतों में पानी जमा है. जिससे धान का फसल तो बर्बाद हुआ ही है गेहूं के फसल भी होने की उम्मीद नहीं देखी जा रही है. श्रीपुर गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जल जमाव एवं फसल के क्षति का निराकरण नहीं हुआ तो श्रीपुर गांव के ग्रामीण मतदान केन्द्र संख्या 190 पर मतदान बहिष्कार करेंगे. ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि खेतों से जल निकासी का जो रास्ता है उसका अतिक्रमण कर उसपर निर्माण कर लिया गया है. इसकी शिकायत भी ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन से किया गया है लेकिन जल निकासी के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है. यही कारण है कि सैकड़ो बीघा खेतों में जल जमाव बना हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग भी किया है ताकि खेतों में जमा पानी निकल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन