Jehanabad : जल संरक्षण आनेवाली पीढ़ी की सामूहिक जिम्मेदारी : डीडीसी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन, सभागार डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला के द्वारा किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन, सभागार डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला के द्वारा किया गया. सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय जल मृत मानचित्र और प्रबंधन के प्राप्त परिणामों भू-जल डेटा का प्रसार और गतिशील भू-जल संसाधन मूल्यांकन पर व्यापक रूप से पावर प्यांईट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चर्चा की गयीं तथा रिर्पोटों को बहुस्तरीय रणनीतियों के तहत साझा किया गया. सभागार में उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने जल संचयन की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हमारे भविष्य की पीढ़ी के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. साथ ही विभिन्न तकनीकी बारीकियों और ””””””””कैच द रेन”””””””” जैसे अभियानों की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किया. इस अवसर पर पटना से आये आलोक कुमार सिन्हा, सोनम कुमारी, खुशबू वैज्ञानिक एवं डॉ सूदर्शन कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम रोहित मिश्रा, निदेशक, डीआरडीए संभावना, जिला कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार, डीपीओ, मनरेगा मंजु कुमारी, मिशन मैनेजर जल-जीवन-हरियाली सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए. कार्यशाला में जल शपथ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन