ePaper

Jehanabad : विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Updated at : 16 Oct 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

घोसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोदनगंज प्रखंड के ओकरी में लो वीटीआर बूथ सं 96 पर डोर टू डोर विजिट, मतदाता रैली, मतदाता रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. घोसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोदनगंज प्रखंड के ओकरी में लो वीटीआर बूथ सं 96 पर डोर टू डोर विजिट, मतदाता रैली, मतदाता रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें 11 नवंबर को अपना मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया और लोकतंत्र के इस महा पर्व में सभी को अपनी भागीदारी निभाने के लिए अनुरोध किया गया. इस अवसर पर ग्रामीण महिला, सहायिका, सेविका, सांख्यिकी सहायक , प्रखंड समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ ( मिशन शक्ति हब), जिला समन्वयक एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोदनगंज भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव, 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया. जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवरिया हंसोड़ा के मतदाताओं के बीच प्रखंड-जहानाबाद ग्रामीण अंतर्गत , मतदाता रैली एवं मतदाता रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें ग्रामीण महिला, सहायिका, सेविका, जहानाबाद प्रखंड समन्वयक ( पोषण अभियान) (एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जहानाबाद ने भाग लिया. मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया और 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन