Jehanabad : गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से दी गयी मतदाता जागरूकता की प्रेरणा

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Jehanabad Election. करपी/जहानाबाद नगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य की स्वीप आइकॉन एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू चंद्रा और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद स्थानीय कलाकारों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे प्रांगण को गुंजायमान कर दिया. मुख्य अतिथि नीतू चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। अगर हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, तो बेहतर शासन की उम्मीद नहीं कर सकते. उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव के दिन किसी भी परिस्थिति में मतदान केंद्र जरूर पहुंचे और अपने वोट का प्रयोग करें. नीतू चंद्रा ने मंच से कई प्रेरणादायक गीत और संवाद भी प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए. उन्होंने प्रशासन की तैयारियों और स्वीप कार्यक्रम की उपलब्धियों की जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार, कई प्रखंड स्तरीय अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. विद्यालय परिवार ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन