Jehanabad : छापेमारी में 50 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ुलिस ने बीते बुधवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान बरदलीबिगहा गांव के समीप से दो बाइकों पर लदी 50 लीटर देसी शराब बरामद की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है,

विज्ञापन

कलेर . पुलिस ने बीते बुधवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान बरदलीबिगहा गांव के समीप से दो बाइकों पर लदी 50 लीटर देसी शराब बरामद की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवादा–बरदलीबिगहा कच्ची सड़क पर दो बाइकों से देसी शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सड़क पर वाहन जांच अभियान शुरू किया. कुछ ही देर में दो बाइकों पर सवार चार युवक आते दिखायी दिये. पुलिस को देखकर वे घबरा गए और कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दो व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गये. गिरफ्तार तस्करों की पहचान अजय पासवान एवं नीतीश कुमार, दोनों निवासी अक्लू चौकी गांव, थाना कलेर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दोनों तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शराब बरामदगी के बाद दोनों गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन