Jehanabad : 15 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों, फरार अभियुक्तों एवं अवैध शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हुलासगंज थाना की ओर से एक विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

हुलासगंज. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों, फरार अभियुक्तों एवं अवैध शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हुलासगंज थाना की ओर से एक विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने खुदोरी नदी पर गांव में छापेमारी करते हुए 15 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. दोनों आरोपियों रंजीत मांझी एवं मोहन मांझी को मौके से ही पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि खुदौरी नदी पर गांव में देसी शराब का धंधा फल-फूल रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध धंधे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और छापेमारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन