ePaper

बिहार में एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, नहर में डूबने से सगी बहनों की मौत

Updated at : 10 Aug 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक

Bihar News: जहानाबाद के नगवा गांव में नहर में डूबने से दो बहनों की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. दोनों बहनें एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में खुद डूब गईं, जिससे इलाके में मातम छा गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक दुखद घटना ने पूरे परिवार और गांव को गमगीन कर दिया. 13 वर्षीय अंजू कुमारी और उनकी 11 वर्षीय छोटी बहन संजू कुमारी नहर में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

हादसा कैसे हुआ?

बताया जा रहा है कि चार लड़कियां नहर के किनारे शौच के लिए गई थीं. इसी दौरान अंजू का पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गई. उसे बचाने की कोशिश में उसकी छोटी बहन संजू भी पानी में कूद गई, लेकिन दोनों बहनों की जान चली गई. इस दौरान दो अन्य लड़कियां भी मदद के लिए पानी में उतरीं, लेकिन वे सुरक्षित बचा ली गईं.

स्थानीय ग्रामीण की बहादुरी से कुछ बच्चों की जान बची

पानी में डूब रही लड़कियों को देखकर एक स्थानीय ग्रामीण ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर दो लड़कियों को बचा लिया. लेकिन तब तक अंजू और संजू नहर की गहराई में समा चुकी थीं. शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया. इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में गहरे शोक का माहौल है और लोग परिवार के साथ खड़े होकर सांत्वना दे रहे हैं.

Also Read: बिहार में जमीन विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, अब हर सप्ताह में इस दिन अंचल कार्यालय में होगी सुनवाई

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन