Jehanabad : मंडई बियर परियोजना में रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिले के महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना मंडई बियर निर्माण कार्य के दौरान हथियारबंद अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद

. जिले के महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना मंडई बियर निर्माण कार्य के दौरान हथियारबंद अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी ओकरी थाना क्षेत्र के पेउता के रहने वाले राजेंद्र शर्मा के पुत्र सनी कुमार एवं रामाशीष शर्मा के पुत्र जितेंद्र कुमार बताया जाता है जिसके पास से पुलिस ने देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया है. घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई की शाम दयालीबिगहा के पश्चिम मंडई बियर नहर परियोजना का कार्य चल रहा था. इसी दौरान गमछा लपेटे 6 अज्ञात अपराधियों ने कार्य स्थल पर धाबा बोल दिया और अपराधियों ने पोकलेन मशीन चालक को कब्जे में लेते हुए हथियार के बल पर डराते धमकाते हुए मारपीट की. पोकलेन मशीन किसी से तोड़ दिए और चालक इम्तियाज अंसारी को बेरहमी से मारपीट किया. मारपीट में शामिल अपराधियों ने चालक से मशीन का चाबी और मोबाइल छीन लिया. रंगदारी की मांग की और काम बंद न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत कायम करने के लिए हवाई फायरिंग भी किया. एसडीपीओ ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले को गंभीरता से लिया और बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. इसी क्रम में बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार दोनों अपराधी गांव के मुर्गी फार्म में छिपा हुआ है जहां छापेमारी की गई और दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ ओकरी थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में अपराधिक मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन