Jehanabad : दोषियों के खिलाफ होगी तेज व निष्पक्ष न्यायिक कार्रवाई : संजय पासवान

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना में नीट छात्रा की हुई मौत के मामले में प्रखंड अंतर्गत गांव में बिहार सरकार के गन्न उद्योग मंत्री संजय पासवान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

विज्ञापन

रतनी. शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना में नीट छात्रा की हुई मौत के मामले में प्रखंड अंतर्गत गांव में बिहार सरकार के गन्न उद्योग मंत्री संजय पासवान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. मंत्री ने मृत छात्रा के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मंत्री ने परिजनों की बातों को गंभीरता से सुना. इस दौरान परिजनों ने घटना के बाद से भय के माहौल का जिक्र करते हुए अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की. मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. मंत्री ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास करेगी और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जायेगी. मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाए. मंत्री संजय पासवान ने कहा कि कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करना सरकार की प्राथमिकता है. महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक सरकार की निगरानी बनी रहेगी. स्थानीय लोगों ने भी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन