Jehanabad : दूसरे दिन भी एसआइटी ने परिजनों से की पूछताछ

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की हुई रेप के बाद मौत के मामले में दूसरे दिन भी एसआइटी गांव पहुंची

विज्ञापन

रतनी. शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की हुई रेप के बाद मौत के मामले में दूसरे दिन भी एसआइटी गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ किया. एसआइटी में शामिल मेनका रानी ने पीड़ित परिवार से कई अहम जानकारी प्राप्त की. वहीं उन्होंने मृत छात्रा के पिता से काफी देर तक पूछताछ की. इस क्रम में एसआइटी ने उनके भाई से भी लंबी पूछताछ की. हालांकि एसआइटी की टीम कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया. उन लोगों ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हम लोग यहां कुछ बिंदु पर परिजन से बातचीत करने आये हैं. ये सारी बातें गुप्त है जो वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी जायेगी. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ही जो बिंदु वहां से प्राप्त होता है उसकी जानकारी लेने हमलोग गांव आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ न्याय होगा. किसी भी कीमत पर दरिंदे बच नहीं पायेंगे. एसआइटी की टीम ने लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक गांव में रही और ग्रामीणों से भी पूछताछ करती नजर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन