Jehanabad : प्रधान जिला जज व डीएम ने जागरूकता रथ को दिखायी झंडी

Published by :MINTU KUMAR
Published at :05 May 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : प्रधान जिला जज व डीएम ने जागरूकता रथ को दिखायी झंडी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष अलंकृता पांडेय के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय जहानाबाद के प्रांगण से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए जिले के सभी क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष अलंकृता पांडेय के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय जहानाबाद के प्रांगण से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए जिले के सभी क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रधान जिला जज ने बताया कि 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य है. इसके लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलहनीय वादों के साथ-साथ बैंक से संबंधित मामलों का भी आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने मामलों का समाधान लोक अदालत में उपस्थित होकर कराएं. बैंक से जुड़े मामलों में भी सहमति के आधार पर निपटारा किया जायेगा और बैंक अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्रामीण इलाकों में घूमकर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा और वादों के निपटारे के लिए प्रेरित करेगा.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि तैयारी अंतिम चरण में है और अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए रथ, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी, लीगल डिफेंस काउंसिल के सदस्य एवं पराविधिक स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन