Jehanabad : कोर्ट रूम से फरार अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कोर्ट रूम से फरार अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जिले के व्यवहार न्यायालय से बीते 2 जुलाई को कोर्ट रूम से फरार हुए अभियुक्त पुलिस दबिश से घबराकर शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले के व्यवहार न्यायालय से बीते 2 जुलाई को कोर्ट रूम से फरार हुए अभियुक्त पुलिस दबिश से घबराकर शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. एसपी विनीत कुमार के हवाले से दी गई जानकारी में कहा गया है कि 2 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद घोसी थाना क्षेत्र के चीरी गांव निवासी कैदी राकेश मांझी फरार हो गया था. कैदी के फरार होने के बाद नगर थाने में कांड दर्ज किया गया और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की. पुलिस के लगातार दबिश से फरार अभियुक्त ने 12 घंटे के अंदर 4 जुलाई को न्यायालय में फिर से आत्मसमर्पण कर दिया है. इधर घोसी थाना कांड संख्या 518/24 में फरार चल रहे गया जिले के महकार थाना अंतर्गत नादिरा गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार उर्फ विक्की कुमार ने पुलिस दबिश से घबराकर 3 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन