Jehanabad : ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चंदा बाजार स्थित अमरा रजवाहा पथ पर बुधवार को सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (15 वर्ष), पिता सुरेंद्र चंद्रवंशी, ग्राम सोहसा के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

कलेर

. चंदा बाजार स्थित अमरा रजवाहा पथ पर बुधवार को सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (15 वर्ष), पिता सुरेंद्र चंद्रवंशी, ग्राम सोहसा के रूप में की गयी है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने अमरा-रजवाह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार अपने पिता सुरेंद्र चंद्रवंशी के साथ चंदा बाजार में स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने आया था. यूनिफॉर्म खरीदने के बाद उसके पिता ने उसे कुछ दूरी पैदल आगे जाने को कहा, जबकि वे स्वयं पास के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने चले गए. इसी दौरान बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये और आक्रोशित होकर अमरा रजवाहा पथ (चंदा लोदीपुर पथ) को जाम कर दिया. बताया जाता है कि करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग की. साथ ही अवैध बालू उत्खनन में लगे ट्रैक्टरों और वाहनों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की जा रही है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बालू लदे वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही होती है, ट्रैक्टर चालक नौसिखिया होते हैं जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. घटना के विरोध में काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र होकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए जाते, तब तक आवागमन बाधित रहेगा. संवाद प्रेषण तक घटनास्थल पर अंचलाधिकारी रतन कुमार झा, मेहंदिया थाने की पुलिस लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे. आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर जिला पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है. संवाद प्रेषण तक चंदा-लोदीपुर रोड जाम था, ग्रामीण हटने को तैयार नहीं थे.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन