Jehanabad : पूर्व सांसद के नेतृत्व में शोकाकुल परिजनों से मिला शिक्षक संघ

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मृत नीटा छात्रा के परिजनों एवं उनके पिता से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मृत नीटा छात्रा के परिजनों एवं उनके पिता से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और इस जघन्य घटना के विरोध में चल रहे संघर्ष को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई. संघ के महासचिव ने इस अवसर पर परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य के प्रत्येक शिक्षक इस विपदा की घड़ी में परिजनों के साथ हैं. सूबे के शिक्षकों में इस विभत्स घटना के कारण भारी आक्रोश है. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ इसकी घोर निंदा करते हुए बिहार सरकार से दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता है. राज्य महासचिव के साथ राज्य कोषाध्यक्ष प्रवीण, सचिव छात्र कल्याण परिषद के सचिव मृत्युंजय कुमार, जिला ईकाई के सचिव दुर्गेश कुमार, अध्यक्ष वैद्यनाथ शर्मा, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, मुकेश कुमार मीडिया प्रभारी आलोक कुमार, परीक्षा सचिव मुकेश कुमार के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों श्लोक कुमार, अरविंद कुमार, विनयशील गौतम, संजय कुमार, नवीन कुमार, श्रीकांत शर्मा, नगीना गिरी, प्रियरंजन कुमार, राजेश कुमार आदि ने भी शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया तथा इस संघर्ष के अंत तक शिक्षकों और संघ के समर्थन का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन