विस चुनाव जहानाबाद में स्वीप गतिविधियों ने पकड़ी तेजी

इस दौरान, नागरिकों के घरों के बाहर स्वीप लोगो लगाकर उनसे यह अनुरोध किया गया कि वे अपने संपर्क में आने वाले सभी मतदाताओं को 11 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित करें.
मतदाताओं के लिए आवश्यक जानकारी व अपील : मतदाताओं को निरंतर यह सूचित किया जा रहा है कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में है, तो वे मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का उपयोग करके भी अपना मतदान कर सकते हैं. प्रत्येक बूथ पर शौचालय, शुद्ध पेयजल, रैंप और अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायी जायेंगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं किसी भी प्रलोभन से मुक्त होकर, मतदान करने का करबद्ध आग्रह किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










