Jehanabad : महिलाओं व किशोरियों को मिलेगी विशेष चिकित्सीय सेवा

महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण समाज तथा राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है. इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है.
जहानाबाद नगर.
महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण समाज तथा राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है. इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है. यह अभियान महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के साथ समन्वित रूप से संचालित होगा. इस विशेष पखवारा के दौरान जिले में व्यापक पैमाने पर कुल 178 स्वर्गीय संस्थानों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे, जिनमें महिलाओं व किशोरियों को विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी. स्वास्थ्य शिविरों में मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग, किशोरियों एवं महिलाओं का एनीमिया जांच एवं परामर्श, शारीरिक कमजोरी एवं यक्ष्मा जांच, अनुसूचित जनजाति वर्ग की विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण, बच्चों के लिए टीकाकरण सुविधा, मासिक धर्म स्वच्छता एवं पोषण पर कार्यशाला आयोजित किया जायेगा़वहीं इस अभियान में महिलाओं के साथ-साथ महिला जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं कन्या विद्यालय की छात्राएं भी स्वास्थ्य जांच व परामर्श से लाभान्वित होंगी. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वित प्रयास किये जाएंगे. डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखती है. इस अभियान का उद्देश्य है कि जिले की प्रत्येक महिला और किशोरी तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श पहुंचे. हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे स्वास्थ्य शिविरों में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं. सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही पोषण और जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




