Jehanabad : शिविर में छह बंदियों की हुई जांच

Published by :MINTU KUMAR
Published at :10 Oct 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : शिविर में छह बंदियों की हुई जांच

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मंडल कारा बंदियों के लिए एक विशेष चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सा शिविर में पीएचसी काको की टीम ने भाग लिया

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मंडल कारा बंदियों के लिए एक विशेष चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सा शिविर में पीएचसी काको की टीम ने भाग लिया, शिविर के दौरान कुल छह बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्थिति की जांच की गयी. शिविर में डॉ रंजीत कुमार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जांच की गयी तथा जिन बंदियों में मानसिक रोग या उसके लक्षण पाये गये, उन्हें उचित परामर्श और उपचार की सलाह दी गयी. इस अवसर पर कारा अधीक्षक अजीत कुमार, उपाधीक्षक भोला प्रसाद शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजीव कुमार एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल बैद्यनाथ शरण उपस्थित थे. सभी अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधियों ने बंदियों से संवाद कर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें आवश्यक चिकित्सीय और कानूनी सहायता समय पर प्राप्त होती रहे. यह चिकित्सा शिविर जेल प्रशासन एवं विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त प्रयास का परिणाम है, जिसका उद्देश्य बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन