ePaper

Jehanabad : इवीएम का विस क्षेत्रवार हुआ सेकेंड रैंडमाइजेशन, आवंटित हुईं मशीनें

Updated at : 29 Oct 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : इवीएम का विस क्षेत्रवार हुआ सेकेंड रैंडमाइजेशन, आवंटित हुईं मशीनें

विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में जिले के इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक सचिंद्र प्रताप सिंह, सामान्य प्रेक्षक घोसी विधानसभा क्षेत्र राजीव गांधी हनुमन्तु, सामान्य प्रेक्षक, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सुनील कुमार वर्मा, सामान्य प्रेक्षक, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर/अरवल.

विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में जिले के इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक सचिंद्र प्रताप सिंह, सामान्य प्रेक्षक घोसी विधानसभा क्षेत्र राजीव गांधी हनुमन्तु, सामान्य प्रेक्षक, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सुनील कुमार वर्मा, सामान्य प्रेक्षक, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार उपलब्ध कराये गये इवीएम को यादृच्छिक रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया गया है तथा मतदान केंद्र आवंटन के बाद शेष बचे इवीएम व वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया गया है. सुरक्षित मशीनों का उपयोग कमीशनिंग मॉक पोल, वास्तविक पोल के दौरान खराब मशीनों के रिप्लेसमेंट के रूप में किया जाएगा. द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के इवीएम मैनेजमेंट सिस्टम इएमएस पोर्टल के माध्यम से की गई. ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में जहानाबाद जिला अंतर्गत जहानाबाद, घोसी, तथा मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह एडीएम अनिल कुमार सिन्हा, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सह एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा तथा निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, घोसी विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्त्ता अमु अमला द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र का द्वितीय रैंडमाइजेशन बुधवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में संपन्न हुआ है. इस दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी उनके प्रतिनिधि तथा प्रेक्षक महोदय उपस्थित रहे. द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के बाद मतदान केंद्रवार आवंटित इवीएम की सूची तथा सुरक्षित इवीएम की सूची सभी अभ्यर्थियों, निर्वाचक अभिकर्ताओं जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से धनंजय कुमार, अभिकर्ता, जदयू रामप्रवेश शर्मा, अभिकर्ता, राजद विकास कुमार, अभिकर्ता, निर्दलीय गौतम परासर, अभिकर्ता, समाजवादी लोक परिषद एवं नीतीश कुमार, अभिकर्ता, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, घोसी विधानसभा क्षेत्र से राकेश रौशन, अभ्यर्थी, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय, शशिभूषण सिन्हा, अभिकर्ता, जन सुराज पार्टी एवं इन्द्रदेव कुमार, अभिकर्ता, जनता दल (युनाईटेड) तथा मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से विकास कुमार, अभिकर्ता, लोक जनशक्ति पार्टी (रा) एवं प्रेम किशोर पासवान, अभ्यर्थी, भारतीय लोक चेतना पार्टी के साथ साझा की गई. ये इवीएम मतदान दिवस पर सबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लायी जायेगी. वहीं अरवल विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान उपयोग होने वाली इवीएम व वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रैंडमाइजेशन मंगलवार को एनआईसी, समाहरणालय, अरवल में संपन्न् हुआ. प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के इवीएम मैनेजमेंट सिस्टम (इएमएस) पोर्टल के माध्यम से की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन