मई हाल्ट के पास गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, पांच जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 10:17 PM

विज्ञापन

पटना-गया एनएच 83 पर मई हाल्ट के समीप एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने के कारण उस पर सवार पांच लोग घायल हो गये. इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया,

विज्ञापन

जहानाबाद

. पटना-गया एनएच 83 पर मई हाल्ट के समीप एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने के कारण उस पर सवार पांच लोग घायल हो गये. इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जबकि दो का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के मनीष प्रसाद चार अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो से गया से पटना जा रहे थे. इसी बीच टेहटा थाना क्षेत्र के मई हाल्ट के समीप चालक द्वारा वहां से नियंत्रण को जाने के कारण स्कॉर्पियो पास के गड्ढे में पलट गयी जिसके कारण उस पर सवार सभी लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और वहां कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके वारदात पर पहुंची जिसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जबकि दो का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन