Jehanabad News : 29 मई को ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’ देश के 900 सिनेमाघरों में एक साथ हो रही है रिलीज

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

Jehanabad News : 29 मई को ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’ देश के 900 सिनेमाघरों में एक साथ हो रही है रिलीज

विज्ञापन

Jehanabad News (संजय अनुराग) : जहां एक तरफ जहानाबाद कभी नक्सल आंदोलन और उग्रवादी हिंसा के लिए बदनाम हुआ करता था वहीं आज जहानाबाद सिनेमा की दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है. जहानाबाद अब सिल्वर स्क्रीन की दुनिया में तरक्की को नया मकाम दे रहा है. यह सब उस समय जीवंत हो गया जब जहानाबाद की इमलिया गांव में “भेलावर स्थित रिटर्न ऑफ़ द जंगल” एनिमेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. मालूम हो के 29 मई को रिटर्न ऑफ द जंगल 900 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो रही है.

पूर्व जिला परिषद रानी कुमारी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लोजपा नेत्री रानी कुमारी द्वारा किया गया. ततपश्चात फिल्म के डायरेक्टर वैभव कुमरेश ऑन स्क्रीन आकर वहां मौजूद लोगों से रूबरू हुए और रिटर्न ऑफ़ द जंगल फिल्म की खासियत बताई. उन्होंने फिल्म निर्माण के दौरान संघर्षों के बारे में बताया कि कितनी मेहनत और मशक्कत से इस फिल्म का निर्माण हुआ है. यह फिल्म बच्चों पर आधारित है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, इस फिल्म से जुड़े इमलिया गांव के ही रहने वाले रौशन शर्मा जहानाबाद में इसके ट्रेलर को लॉन्च करवाने की वजह बने, क्योंकि यह जहानाबाद जिले की इमलिया गांव के रहने वाले हैं और इन्होंने इमलिया से निकलकर मुंबई में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। इस मौके पर रिटर्न ऑफ द जंगल फिल्म बनाने में सहयोग करने वाले अलका खान, स्मृति शाह, अक्षय शर्मा एवं इमलिया गांव निवासी पेंटिंग आर्टिस्ट पिंटू शर्मा सहित सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया.

मनमोहक गानों से मशहूर गायिका स्वाति शर्मा ने बांध दिया समां

इस अवसर पर मशहूर गायिका स्वाति शर्मा ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि रानी कुमारी व अन्य वक्ताओं ने कहा की इतनी बड़ी एनिमेटेड फिल्म को एक साथ 900 सिनेमाघरों में 29 मई को रिलीज की जा रही है उसका ट्रेलर जहानाबाद के इमलिया में लॉन्च होना अपने आप में इस जिले के लिए गौरव की बात है. माहौल खुशनुमा एवं उत्साह से भरा था, इस अवसर पर रिटर्न ऑफ द जंगल के गीत सुनाए गए एवं लोगों को ट्रेलर दिखाए गए लोग ट्रेलर देखकर काफी खुश एवं प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं.

Also Read : Arrah News : राजनीति में युवाओं का बढ़ता दबदबा, 7 में 4 युवा विधायक

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन