Jehanabad News : 46वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना पंजाब

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News : 46वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना पंजाब

Jehanabad News : गांधी मैदान में आयोजित 46वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिहार और पंजाब के बीच रविवार की शाम खेला गया. कड़े मुकाबले में पंजाब ने 30-28 के अंतर से बिहार को पराजित कर विजेता ट्रॉफी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. गांधी मैदान में आयोजित 46वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिहार और पंजाब के बीच रविवार की शाम खेला गया. कड़े मुकाबले में पंजाब ने 30-28 के अंतर से बिहार को पराजित कर विजेता ट्रॉफी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बिहार प्रतियोगिता का उपविजेता ट्रॉफी के साथ रजत पदक अपने नाम किया. दिल्ली और जम्मू कश्मीर संयुक्त रूप तृतीय स्थान की ट्रॉफी संग कांस्य पदक जीता. आखिरी दिन रविवार के प्रातःकालीन सत्र में सेमीफाइनल मैच संपन्न हुआ. हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार हैंडबॉल संघ एवं जिला संघ द्वारा आयोजित मैच के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने वाले अतिथियों में अरिस्टो के एमडी भोला बाबू, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, फेडरेशन के तकनीकी समिति के चेयरमैन रमाशंकर शर्मा, दिल्ली हैंडबॉल संघ के महासचिव शिवाजी, बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, आयोजन अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, निरंजन केशव प्रिंस, जिला सचिव आलोक कुमार एवं आयोजन सचिव संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य ने मैच के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. विजेता उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों एवं मैच रेफरी, आयोजन समिति के सदस्यों को मुख्य अतिथि भोला बाबू ने ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन