Jehanabad : दुर्घटना में मनरेगा में कार्यरत पीटीए घायल

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मनरेगा कार्यालय में कार्यरत पीटीए दिवाकर कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि दिवाकर कुमार बुधवार की शाम कार्यालय का कार्य समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

विज्ञापन

घोसी. मनरेगा कार्यालय में कार्यरत पीटीए दिवाकर कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि दिवाकर कुमार बुधवार की शाम कार्यालय का कार्य समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. दुर्घटना इतनी तेज थी कि दिवाकर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया और कुछ देर तक सड़क किनारे पड़े रहे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल दिवाकर कुमार को तुरंत घोसी पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

लकड़ी का भारी टुकड़ा गिरने से युवती घायल

हुलासगंज. सूरजपुर पंचायत अंतर्गत अदरखीबिगहा गांव में लकड़ी तोड़ने के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल युवती की पहचान सकीना के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार गांव के बगीचे में हाल ही में आयी तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ पर एक भारी लकड़ी का टुकड़ा टूटकर लटक गया था. सकीना उसी लकड़ी को काटकर नीचे गिराने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान अचानक भारी लकड़ी का टुकड़ा उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गयी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया. ग्रामीणों की मदद से किसी तरह लकड़ी हटाकर युवती को बाहर निकाला गया.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन